Indian Culture In London लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Indian Culture In London लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लंदन में संस्कृत पाठशाला


लंदन में संस्कृत पाठशाला 


लंदन की संस्कृत पाठशाला के विषय में मीडिया में पहले से कुछ बार चर्चा होती रही है। फेसबुक पर एक समाचारपत्र की कतरन  भी मैंने कुछ माह पूर्व मित्रों के साथ बाँटी थी। उसे पुनः यहाँ सबसे नीचे भी देखा जा सकता है।

इसी संदर्भ में दो अन्य वीडियो भी मैं पूर्व में यहीं डाल चुकी हूँ। 
उन्हें यहाँ क्लिक कर देखा जा सकता है -   लन्दन में भारतीय संस्कृति और संस्कृत


लंदन में संस्कृत पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऐसा स्वस्थ वातावरण व ऐसी सुविधा देखकर सहज ही मन प्रसन्न हो जाता है।

आज एक अन्य  वीडियो में आप इस विद्यालय और इसके विद्यार्थियों को और निकट से देखें और दो मिनट ठहर अनुमान लगाएँ कि भारत में दुर्दशा में पड़े जर्जर व उपेक्षित संस्कृत विद्यालयों के साथ हम कितना न्याय कर पा रहे हैं, या अपनी भाषाओं की दुर्दशा के कितने दोषी हम स्वयं हैं -












                                                              - (डॉ॰) कविता वाचक्नवी 



Comments system

Disqus Shortname