ब्रिटेन में क्षेत्रीय हिंदी सम्मलेन २०११ संपन्न
लन्दन/ 2 जुलाई 2011
लन्दन में दिनांक 24 से 26 जून, 2011 तक बर्मिंघम के एस्टन विश्वविद्यालय प्रांगण में यू. के. क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मलेन का आयोजन विभिन्न संगठनों के सहयोग से किया गया. भारतीय उच्चायोग, लन्दन और प्रधान कोंसुलावास, बर्मिंघम के संरक्षण में गीतांजलि बहुभाषी साहित्यक समुदाय द्वारा गीतांजलि ट्रेंट, चौपाल, एचसीए वेल्स, सैंडवेल कन्फेडरेशन ऑव इंडियन्स, संत निरंकारी मंडल यूके, कथा यूके, भारतीय भाषा संगम, नेशनल काउंसिल ऑव हिन्दू प्रीस्ट्स, संस्कृति यूके, डीयूटी नीदरलैण्ड के सहयोग से सम्मलेन को सफल बनाया जा सका.